{"_id":"ec1f935ed328063eb131e07a4289a2e0","slug":"national-tennis-bal-cricket-competition-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई ऊर्जा और उमंग के साथ हर खिलाड़ी मन ही मन लक्ष्य पाने का संकल्प करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में तैनात दिखा। मौका था 26वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री रामकरन आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
बुधवार को शांतीनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीएसी बैंड की धुनों के बीच राष्ट्रगान और मार्च पास्ट के साथ इस कार्यक्रम भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास त्रिवेदी और सचिव लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मार्च पास्ट कर अलग- अलग राज्यों की टीमों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
खेलमंत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता को जनपद व प्रदेश का गौरव बताया। कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक की टीमों के प्रतिभाग से यह सीख लेनी चाहिए कि युवा भविष्य को खेलकूद के लिए प्रेरित करें ताकि स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज की स्थापना हो सके। वरिष्ठ सपा नेता संतोष द्विवेदी ने युवा खिलाड़ियों को यश भारती से नवाजे जाने की सिफारिश की।
विज्ञापन
इस दौरान विशिष्ट अतिथि राजीव रौतेला, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर, धर्मेंद्र, दयाल शरण सिंह, अनीस अहमद लारी, जितेंद्र शर्मा, तौसीफ अहमद, कार्यकारी सचिव मांटी लारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरडी यादव, खेल अधिकारी एसके लहरी, उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा, आयोजन समिति से मुकुल गुप्ता आदि रहे