फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Narrated story of the birth of King Parikshit

Fatehpur News: राजा परीक्षित के जन्म की सुनाई कथा

Tue, 21 Nov 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Narrated story of the birth of King Parikshit
बिंदकी। श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथावाचक अरविंद मिश्रा ने राजा परीक्षित के जन्म की कथा सुनाई। मलवां ब्लाक के महरहा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म, सुखदेव आगमन की कथा सुनाई।
विज्ञापन



कहा कि युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया। ब्रह्मास्त्र लगने से अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उत्तरा के गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ। परीक्षित जब बड़े हुए नाती पोतों से भरा पूरा परिवार था। सुख-वैभव से समृद्ध राज्य था।
विज्ञापन


जब वह 60 वर्ष के थे, तब एक दिन वह क्रमिक मुनि से मिलने उनके आश्रम गए। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन तप में लीन होने के कारण मुनि ने कोई उत्तर नहीं दिया। राजा परीक्षित स्वयं का अपमान मानकर निकट मृत पड़े सर्प को क्रमिक मुनि के गले में डाल कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने पिता के गले में मृत सर्प को देख मुनि के पुत्र ने श्राप दे दिया कि जिस किसी ने भी मेरे पिता के गले में मृत सर्प डाला है। उसकी मृत्यु सात दिनों के अंदर सर्प के डसने से हो जाएगी। श्राप ज्ञात होने पर राजा परीक्षित ने विद्वानों को अपने दरबार बुलाया और उनसे राय मांगी।


विद्वानों ने उन्हें सुखदेव का नाम सुझाया और इस प्रकार सुखदेव का आगमन हुआ। कथा के दौरान मुख्य यजमान राहुल अवस्थी, राधा अवस्थी, आनंद प्रकाश, मानस, अमित, रजत शुक्ला, सुरेश अवस्थी, जयप्रकाश, मनोज, आकाश अनुपम सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed