{"_id":"c58d72790fa59d0e5d11a4af62fad80e","slug":"nari-niketan-soon-be-deployed-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन में जल्द तैनात होगा होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन में जल्द तैनात होगा होमगार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 11 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नारी निकेतन में निराश्रित, प्रताड़ित समेत अन्य मजलूम लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द एक होमगार्ड मुहैया कराया जाएगा। डीएम राजीव रौतेला ने नारी निकेतन की सुरक्षा संबंधी मांग को जायज मानते हुए एसपी राजीव मेहरोत्रा से बात की। इसके बाद नारी निकेतन में एक होमगार्ड की तैनाती का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
नारी निकेतन में रहने वाली 20 युवतियों के बीच दीपावली की खुशियां शेयर करने पहुंचे डीएम ने सेवाओं का जायजा लिया। खासकर खानपान पर फोकस रखते हुए नारी निकेतन का संचालन कर रही स्वामी धर्मानंद सेवा शिक्षा समिति से और भी अच्छा खिलाने पर जोर दिया। डीएम ने युवतियों से उनकी अभिरुचि भी जानने का प्रयास किया। एसपी ने जल्द ही एक होमगार्ड की तैनाती हो कहा।
विज्ञापन