फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Muttaur Minor of Lower Ganga Canal breached, 500 bighas of crops submerged

Fatehpur News: निचली गंगा नहर की मुत्तौर माइनर कटी, 500 बीघे फसल जलमग्न

Tue, 23 Dec 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Muttaur Minor of Lower Ganga Canal breached, 500 bighas of crops submerged
फोटो-45-बहुआ के देवगांव के पास भरा पानी। वीडियो ग्रैब - फोटो : 1
फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के देवगांव के पास सोमवार सुबह निचली गंगा नहर की मुत्तौर माइनर करीब तीन मीटर तक कट गई। इससे नहर का पानी गांव में घुस गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव में ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में खड़ी लगभग 500 बीघे फसल जलमग्न हो गई। माइनर कटने का कारण समय से सिल्ट की सफाई न होना और तालाब में पानी भरने के लिए माइनर में खंती काटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 11 किलोमीटर लंबी मुत्तौर माइनर कई गांवों से होकर गुजरती है। सोमवार सुबह देवगांव के पास इसके कटते ही तेज बहाव के साथ पानी गांव की ओर फैल गया। महज कुछ घंटों में घरों में पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि माइनर की सफाई केवल औपचारिकता तक सीमित रही। पानी छोड़े जाने पर दबाव बढ़ा और पहले से चूहों द्वारा बने छेदों से रिसाव शुरू हुआ जो बाद में बड़े कटाव में बदल गया। इसके अलावा माइनर के किनारे बने तालाब में पानी भरने के लिए खंती काटे जाने से स्थिति और बिगड़ गई।
सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग को अवगत कराया गया। शाम तक माइनर बंद कराकर पानी का बहाव रोक दिया गया लेकिन तब तक गेहूं समेत अन्य फसलें पूरी तरह डूब चुकी थीं। किसानों ने भारी नुकसान होने की बात कही है।

अधिशासी अभियंता निचली गंगा नहर सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि माइनर को बंद कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

फोटो-45-बहुआ के देवगांव के पास भरा पानी। वीडियो ग्रैब

फोटो-45-बहुआ के देवगांव के पास भरा पानी। वीडियो ग्रैब- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed