{"_id":"10db2848f0ea98819c7cfefa8a976004","slug":"muslim-women-showing-enthusiasm-for-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए मुस्लिम महिलाओं में दिखा जोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए मुस्लिम महिलाओं में दिखा जोश
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान एवं सदस्य पद के चुनाव में तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंडों के
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल गांव पर पुरुषों से अधिक महिलाओं में मतदान करने के लिए जोश
दिखा। इन गांवों के मतदान केंद्राें में मुस्लिम महिलाओं की सुबह से ही
लंबी कतारें लगी रहीं। पर्दानशीन महिलाएं लाइनों में लग कर अपनी बारी का
इंतजार करती रहीं।
खजुहा विकास खंड के मुस्लिम बाहुल्य गांव जिगनी, आलमगंज, मिस्सी, प्रतापपुर, दलेलखेड़ा, गढ़ी, कोरवां, नेवातगंज, देवमई विकास खंड के भैंसौली, गुटइयाखेड़ा, कंशमीरी, मलवां विकास खंड के हबीबपुर, रारी, बरौरा, सौंरा, अमौली विकास
खंड के नोनारा, नेवरी, जलालपुर सहित लगभग सभी गांव में सुबह से ही मुस्लिम महिलाएं सबसे पहले मतदान करने के लिए मतदान स्थलों में पहुंच कर मतदान किया।
ग्रामीणों ने बताया कि जो मुस्लिम महिला मतदाता गांव में मौजूद नहीं थी, उनके भी वोट पर्दे की आड़ में महिलाओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में डाल दिया। जिससे इन गांव में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के मतदान अधिक हुए।