फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder,report,fatehpur news,mine operator,employees

खदान में युवक की हत्या के बाद फेंका था शव,मुकदमा

Wed, 17 Mar 2021 07:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
murder,report,fatehpur news,mine operator,employees
फतेहपुर। रमसोलेपुर मौरंग खदान में मिले युवक के शव के मामले में संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन

खदान संचालक और कर्मचारियों पर किसी बात पर विवाद के दौरान मारपीट कर युवक की हत्या कर देने के बाद शव का यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अनुराग सिंह (42) 8 मार्च की रात करीब 9 बजे नलकूप से घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था।
वह अक्सर दो से तीन दिन के लिए गायब हो जाता था। इसी वजह से परिजनों ने उसकी तलाश नहीं की। कई दिन गुजरने के बाद अनुराग का पता नहीं लगा, तो उसके चाचा प्रदीप सोमवार को थाने में तहरीर देने पहुंचे।
विज्ञापन

जहां रमसोलेपुर गांव यमुना मौरंग घाट के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी उन्हें मिली थी। वह मौके पर पहुंचे थे और शर्ट, पैंट से भतीजे की पहचान की थी।
मृतक के शरीर का काफी हिस्सा जानवर खा चुके थे। चाचा ने बताया कि भतीजा शराब के नशे में गायब होने वाली रात को खदान के कांटे पर किसी से विवाद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विवाद के दौरान ही भतीजे को मारने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने से युवक की मौत की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच को पहुंची।
जांच के दौरान मौरंग खदान धर्म कांटे के पास घटना की रात युवक के होने का पता लगा। पुलिस ने मामले में चाचा प्रदीप की तहरीर खदान संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष एनके नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed