{"_id":"60e5f7178ebc3e30de1992c6","slug":"murder-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6388876114","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
फतेहपुर/शाह। गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब नौ बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों में कोहराम मचा है।
अयाह निवासी अभिषेक सिंह उर्फ सोनू (22) पुत्र सुरेंद्र उर्फ बबलू सिंह घर से दोपहर को निकला था। वह पिता के कृषि कार्य में हाथ बटाता था। उसका जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे बुधवार देर शाम रक्तरंजित शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा और परिजनों को खबर दी।
पिता और भाई मोनू अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। शव देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे सोनू गांव के ही एक युवक के साथ जंगल में घूम रहा था। पुलिस ने उस युवक की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला आशनाई से जुड़ा हो सकता है। मृतक कानपुर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। विगत तीन माह पूर्व ही नौकरी छोड़कर गांव आया था और पिता के साथ कृषि कार्य देख रहा था।