फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Municipality will be completed with new tax system

Fatehpur News: नई कर प्रणाली से संपन्न होगी नगर पालिका

Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Municipality will be completed with new tax system
बिंदकी। आर्थिक संकट का सामना कर रही नगर पालिका के दिन बहुरने वाले हैं। 2017 से लंबित नई कर प्रणाली नगर पालिका लागू करने जा रही है। इसमें से सबसे अधिक आय सरकारी भवनों से होगी।
विज्ञापन

2017 में शासन ने नगर पालिका की नई कर प्रणाली का गजट किया था, जो अब लागू होने वाली है। नई कर प्रणाली के तहत नगर पालिका की सरकारी भवन और मैरिज लॉन से सालाना एक करोड़ से अधिक की वसूली होगी। इससे कोरोना काल के दौरान से आर्थिक संकट झेल रही नगर पालिका की आय में तीन गुना का इजाफा होगा। नगर पालिका क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत कई ऐसे सरकारी भवन भी थे जिसे अब तक किसी प्रकार के टैक्स की वसूली नहीं की जा रही। नई कर प्रणाली के तहत उन सरकारी भवनों को भी शामिल किया गया है। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि सभी सरकारी भवनों को नोटिस भेजा जा चुका है। कई सरकारी व अर्ध सरकारी भवनों से वसूली शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed