फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mulayam, Akhilesh to deceive the difference-sukhram

मुलायम, अखिलेश की कथनी-करनी में फर्क नहीं- सुखराम

Sat, 27 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mulayam, Akhilesh to deceive the difference-sukhram
समारोह को संबोधित करते सांसद चौधरी सुखराम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह ने शुक्रवार को प्रेक्षागृह में कहा कि मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश की कथनी-करनी में कोई फर्क नहीं है। दोनों नेता जो कहते हैं वही करते हैं। ऐसे नेताओं को सत्ता में बने रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद सुखराम यादव व राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद चुने जाने के बाद पहली बार नगर में आए थे। इससे दोनाें नेताओं को सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। सांसद सुखराम यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनावी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसी हालत में प्रदेश सरकार की कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त सिंचाई, समाजवादी पुष्टाहार, 108 व 102 एंबुलेंस योजनाओं का संदेश घर-घर पहुंचाकर आसानी के साथ चुनाव फतह किया जा सकता है। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि कोई भी लड़ाई सैनिक लड़ते हैं। ऐसी हालत में आवश्यक है कि बूथ स्तर तक के संगठन मजबूत करने के साथ सेक्टर की बैठकें कर उन्हें सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही बूथ सैनिक चुनाव जिताएंगे। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी, विधायक मदनगोपाल वर्मा, चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, रीता प्रजापति, विनोद पासवान, मो. सफीर, पवन मिश्रा, मोईन खान, जयकुमार जैकी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed