फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mothers to assess the quality of mid-day meals in council schools.

Fatehpur News: परिषदीय विद्यालयों में माताएं परखेंगी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता

Sat, 11 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mothers to assess the quality of mid-day meals in council schools.
फतेहपुर। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना के तहत अब छात्रों की माताएं भोजन की गुणवत्ता की निगरानी करेंगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में मां समूह का गठन किया जाएगा। समिति की एक महिला सदस्य निर्धारित दिन विद्यालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता परखेगी। इसके बाद अपनी टिप्पणी विद्यालय के रजिस्टर में दर्ज करेगी।
विज्ञापन


मां अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में छह महिला अभिभावकों का चयन किया जाएगा। इनके नाम विद्यालय में प्रदर्शित किए जाएंगे। चयनित प्रत्येक महिला सप्ताह में एक दिन भोजन की गुणवत्ता देखने, चखने और आवश्यक सुझाव देने की जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एमडीएम आशीष दीक्षित ने बताया कि यह व्यवस्था पीएम पोषण योजना में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और भोजन की गुणवत्ता का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित दिवस पर चयनित महिला अभिभावक विद्यालय में उपस्थित रहकर भोजन बनने और परोसे जाने की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई, बर्तनों की स्वच्छता और रसोइयों के कार्य का भी जायजा लेंगी तथा रोस्टर रजिस्टर में अपने सुझाव और टिप्पणी दर्ज कर हस्ताक्षर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed