फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother son dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर मां बेटे की मौत

Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mother son dies after being hit by train
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव के किनारे रेलवे लाइन पार करते समय मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। महिला की एक बेटी घायल हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी शरद कुमार पासवान की पत्नी सोनी (26) अपने बेटे राज (5 ) और बेटी दीपा (8) को लेकर मायके परशुरामपुर जा रही थी। रास्ते में अस्ती रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में सोनी और राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेन की टक्कर से दीपा उछलकर दूर जा गिरी, उसे भी काफी चोटें आई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन से शव हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के ससुर होरीलाल ने बताया बेटा शरद गुजरात के सूरत में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। बहू बच्चों को लेकर मकर संक्रांति पर मायके जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया।
जेल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर हादसे की सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed