फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother beaten to death with a stick for not giving money for liquor

Fatehpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर मां को डंडे से पीटकर मार डाला

Wed, 11 Feb 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mother beaten to death with a stick for not giving money for liquor
फोटो-46-थाने में पकड़ा गया आराेपी। स्रोत पुलिस
अल्लीपुर (फतेहपुर)। शराब के लिए रुपये न देने पर होमगार्ड के पुत्र ने मां को लोहे की रॉड से पीटकर मरणासन्न कर दिया। महिला की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव निवासी रामचंद्र रैदास थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। पिता ने बताया कि बड़ा बेटा अरविंद कुमार शराब का लती है। शराब पीने के लिए रुपयों की मांग को लेकर अक्सर घर में विवाद करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी पर नौ फरवरी की शाम आ गया था। शराब के लिए पत्नी माया देवी (43) से बेटा अरविंद रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न मिलने पर रखी लोहे की रॉड से पत्नी पर बेटे ने हमला कर बुरी तरह पीट दिया। इससे पर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैलट में इलाज के दौरान मंगलवार रात माया की मौत हो गई। पुलिस ने रामचंद्र की तहरीर पर अरविंद कुमार के खिलाफ मां की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दीवान का पुरवा मोड़ नहर पुलिया अस्ता गांव के पास से दोपहर दो बजे अरविंद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर लोहे की रॉड बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

फोटो-46-थाने में पकड़ा गया आराेपी। स्रोत पुलिस

फोटो-46-थाने में पकड़ा गया आराेपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed