{"_id":"99c9c30f9f87a0a911d7c8bec38bca29","slug":"moradabad-police-arrested-crimnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा के दौरान बंद अटैची से नकदी, जेवरातों पर हाथ साफ कर देने वाले गैंग के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस का दावा है कि ज्वालागंज बस अड्डे से बुधवार दोपहर मुरादाबाद के टप्पेबाजों को पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी के 9300 रुपये और अटैची लॉक खोलने वाला पेचकश मिला है।
विज्ञापन
सीओ पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि महारथी मोहल्ले की सरिता श्रीवास्तव पत्नी निर्मल कुमार श्रीवास्तव 29 फरवरी को कानपुर से आ रही थी। ज्वालागंज बस अड्डे में उतरकर घर चली गई थी। घर में अटैची खोलने पर 40 हजार रुपये की नकदी और 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात पार किए थे।
विज्ञापन
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। संदिग्धों की धरपकड़ अभियान में बुधवार दोपहर को मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी यासीन के पुत्र आसिफ व भोजपुर थाना क्षेत्र के सापुर गनाघर निवासी गुलाम नवी के पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बस में सरिता श्रीवास्तव के साथ घटना कबूल की है। सीओ ने बताया कि आरोपी नुकेली पेचकश से यात्रियों की अटैची खोल लेते हैं। इसके बाद सारा माल पार करने के बाद दोबारा अटैची बंद कर देते हैं। इससे किसी को भी शक नहीं होता।
शिकार बने लोगों को घर पर ही घटनाओं की जानकारी होती है। आरोपियों की धरपकड़ में कोतवाल आरके पांडेय और बाकरगंज चौकी इंचार्ज मोहम्मद परवेज अहमद शामिल रहे।
बांदा, रायबरेली व इलाहाबाद तक गैंग का नेटवर्क - कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, इनके गैंग के कई सदस्य बांदा, रायबरेली, इलाहाबाद तक फैले हुए हैं। इनका रुकने का कोई चिन्हित जगहें नहीं है।
यह लोग घूम- घूमकर बसों में घटनाएं करते हैं। आरोपियों का अपराधिक इतिहास मुरादाबाद पुलिस से पता लगाया जा रहा है।