{"_id":"69d011cfb1c6d2833b038b80","slug":"mlas-son-being-trolled-on-social-media-after-his-car-was-seized-in-nainital-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152163-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नैतीताल में कार सीज होने से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे विधायक पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नैतीताल में कार सीज होने से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे विधायक पुत्र
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र पटेल के पुत्र राहुल की नैनीताल में सैर-सपाटा के दौरान एसडीएम द्वारा कार सीज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों पर इस घटना को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
विधायक पुत्र राहुल नैनीताल की सैर पर गए थे। माल रोड पर जाम लगने पर उन्होंने हूटर बजाया जबकि हूटर बजाना वहां प्रतिबंधित है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नैनीताल एसडीएम नवाजिस खालिस ने हूटर बजाने पर राहुल को समझाया। इस दौरान दोनों के बची कुछ नोकझोंक भी हुई। इसके बाद उनकी गाड़ी सीज कर दी गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो के कमेंट में लोग कह रहे हैं कि ट्रैफिक जाम में हूटर बजाने से जाम नहीं खुलेगा। एक युवक ने लिखा कि विधायक हैं इसलिए उनके लोग भी गाड़ियों में विधायक लिखवाकर घूम रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि नियम का पालन सबके लिए बराबर होना चाहिए।मामले में विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि हूटर बजाना नियम के विरुद्ध है और कार्रवाई सही की गई।