फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Miscreants stole goods from house and two shops

Fatehpur News: घर व दो दुकानों से शातिरों ने माल पार किया

Sun, 08 Sep 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants stole goods from house and two shops
असोथर/जाफरगंज। थाना क्षेत्रों में एक दुकानदार के घर व दो दुकानों में शुक्रवार रात चोरियों की वारदात हुई हैं। पुलिस व फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलन किया है।
विज्ञापन

असोथर थाने के वार्ड नंबर दो प्राचीन मोटे महादेव मंदिर गेट के सामने रहने वाले जगतपाल पासवान की कास्मेटिक की दुकान है। दुकान के पीछे घर है। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे। चोर अलमारी खोलकर दुकान की बिक्री का 70 हजार रुपये व करीब दो लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह नींद खुलने पर सारे दरवाजे खुले थे। अलमारी बक्सा का सामान बिखरा पड़ा देखकर चोरी का पता लगा। चोरी वाले स्थान से कुछ कदम की दूरी पर सब्जी मंडी है। पुलिस व होमगार्ड की ड्यूटी भी लगती है। उधर, जाफरगंज थाने के मांझेपुर निवासी जयनारायण गुप्ता की बाजार में दो किराना की दुकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों में पिता-पुत्र बैठते हैं। चोर दोनों दुकानों का शटर लोहे की रॉड से फैलाकर 25 हजार रुपये व सामान चुरा ले गए। फील्ड यूनिट की टीम जांच को पहुंची। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारियों ने पुलिस से चोरियों का जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed