फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Minister of State for Food and Logistics reviewed the purchase

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने की खरीद की समीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Food and Logistics reviewed the purchase
समीक्षा करते राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : AMAR UJALA
फतेहपुर। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण भवन में जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव व जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। राज्य मंत्री ने किसानों के गेहूं खरीदने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने को कहा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने राज्य मंत्री को बताया कि तीन कोटेदारों के खिलाफ पिछले महीना कार्रवाई की गई। यह कोटेदार कार्ड धारकों को यूनिट के हिसाब से कम गेहूं, चावल का वितरण कर रहे थे। जांच में मामला सही पाया गया। इन कोटेदारों से ₹51000 की जमानत राशि जब्त की गई। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 19 क्रय केंद्र और बढ़ाए गए हैं। अब जिले में 82 क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है। 30 अप्रैल तक 1333 किसानों से 8264.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गयी है। राज्य मंत्री ने कहा कि क्रय केंद्र में किसानों की भीड़ न लगे। सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जाय। क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए साबुन, हैण्डवाश व सेनेटाइजर, मास्क की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed