फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Micro plan ready: Corona vaccine to be installed in first phase on 9723

माइक्रोप्लान: पहले चरण में 9723 को लगेगा कोरोना का टीका

Tue, 12 Jan 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Micro plan ready: Corona vaccine to be installed in first phase on 9723
फतेहपुर। कोविड वैक्सीनेशन का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में 9723 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 18 इकाइयों पर होने वाले टीकाकरण लाभार्थियों की सूची बन चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा टीकाकरण जिला अस्पताल में होगा। इसके बाद बहुआ फिर असोथर में होगा।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण का टीकाकरण 23 कोरोना बूथों पर होगा। जिला अस्पताल में तीन बूथों पर टीकाकरण होगा। जहां 975 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
बहुआ इकाई के गाजीपुर सीएचसी व बहुआ पीएचसी सेंटर 934 को कोरोना का टीका लगेगा। असोथर इकाई की सराय खालिस सीएचसी में 778 का टीकाकरण होगा।
न्यू पीएचसी विनोबा नगर में सबसे कम 65 का वैक्सीनेशन होगा। टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ दो प्राइवेट अस्पताल भी चिंहित हैं। यहां 600 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण के टीकाकरण पर एक नजर
इकाई का नाम लाभार्थी संख्या नियोजित सत्र स्थल
असोथर 778 सराय खालिस सीएचसी
बहुआ 834 गाजीपुर सीएचसी
हसवा 541 हसवा पीएचसी
भिटौरा 712 हुसैनगंज सीएचसी
तेलियानी 485 दमापुर अतिरिक्त पीएचसी
खागा 553 हरदो सीएचसी
हथगाम 476 हथगाम सीएचसी
विजयीपुर 564 खखरेड़ू सीएचसी
धाता 530 धाता सीएचसी
अमौली 489 अमौली सीएचसी
देवमई 554 जहानाबाद सीएचसी
खजुहा 604 खजुहा पीएचसी
गोपालगंज 742 औंग नवीन पीएचसी
जिला अस्पताल 975 पुरुष अस्पताल
ब्राडवेल अस्पताल 300 ब्राडवेल अस्पताल
यूपीएचसी विनोबा नगर 65 विनोबानगर
यूपीएचसी पक्का तालाब 221 पक्का तालाब
मां रामरती मेमोरियल हॉस्पिटल 300 मां रामरती अस्पताल
पहले चरण का टीकाकरण 18 इकाई में होगा। सारी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। वैक्सीन तीन चार दिन में आ सकती है। ब्लाक स्तरीय कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण सोमवार, शुक्रवार व सोमवार यानि तीन सत्र में होगा। इस तरह से कुल 104 सत्र में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। - डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed