{"_id":"1feec08ab423ecc7dca46a92f6d55c53","slug":"mercury-rolled-over-the-mountains-of-snow-increased-melting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढ़का, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढ़का, बढ़ी गलन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से जिले में पारा लुढ़क गया है। इससे सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को जहां कुछ राहत मिलती है, वहीं शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग कांपने लगते हैं। सर्द मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है।
ठंड के कहर से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग घरों में दुबक जाते हैं।बुधवार सुबह लोग चमकदार धूप का आनंद लेते दिखे। महिलाएं छतों पर बातचीत करती दिखाई दी। गलन से बचने के लिए लोगों ने काम धूप में निपटाए। लोगों का छत पर ही कपड़ा धोना और नहाना हुआ।
वृद्ध घरों के बाहर कुर्सी डालकर धूप का लुत्फ उठाते रहे और बच्चे धूप में खेलते नजर आए। दोपहर ढलते ही जैसे ही ठंडी का प्रकोप बढ़ा लोग घरों में दुबक गए। ट्यूशन व कोचिंग पढ़ने वाले स्कूली बच्चे शाम को सर्दी से ठिठुरते नजर आए। ठंड के मौसम में गरीबों के प्रति प्रशासन भी उदासीनता बरत रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन अभी तक न तो अलाव की व्यवस्था हुई है और न गरीबों को कंबल बांटे गए हैं। प्रशासन की उदासीनता से गरीबों का दिन तो जैसे तैसे कट जाता है, लेकिन पर्याप्त कपड़े न होने की वजह से रात काटनी मुश्किल हो जाती है।व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा नगर पालिका ने अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। ठंड में सफर करने वाले मुसाफिराें को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पालिका को बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था तत्काल करानी चाहिए।
व्यापारी संघ ईओ से मिलकर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग करेगा। ईओ रश्मि भारती ने बताया शहर में सार्वजनिक स्थानों का चयन कर लिया गया है। टीम गठित कर इसी सप्ताह सभी जगहों पर अलाव जला दिए जाएंगे।