फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   meeting,DM,ambulence

स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में एंबुलेंस सुविधा और बेहतर बनाने पर जोर

Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
meeting,DM,ambulence
फतेहपुर। महात्मा गांधी सभागार कलक्ट्रेट में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि 102 व 108 एंबुलेंस सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। धाता स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को चेताया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में जिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के क्षेत्र में 108 नई एंबुलेंस दी गईं हैं, उनका संचालन कराया जाए। ग्राम स्वास्थ्य पोषण मिशन दिवस में गर्भवती महिलाओं की सभी स्वास्थ सम्बंधित जांच किया जाय। एनीमिया ग्रसित , हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ खाने पीने के बारे भी जागरूक कंरें। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक माह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रसव से होने वाले मृत्यु दर की जानकारी करें। धाता स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के कार्य मे शिथिलता पाए जाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ना कार्रवाई तय है। दवाईयों की उपलब्धता, एंबुलेंस, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ सत्य प्रकाश, सीएमओ डॉ राजेंद्र सिंह, सीएमएस महिला डॉ. रेखा रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed