{"_id":"6129357b8ebc3e79c9017508","slug":"meetiang-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6486444112","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 तारीख से मिलेंगे चयनित बच्चों के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 तारीख से मिलेंगे चयनित बच्चों के आदेश
विज्ञापन
फतेहपुर। लंबे समय से निर्माणाधीन 50 लाख और उससे अधिक के विकास कार्यों की विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा की। मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएचसी, आईटीआई, बालिका छात्रावास समेत कई अन्य कामों को हरहाल में 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया कि अगर तय तिथि तक काम नहीं होते हैं तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ सत्यप्रकाश ने न्यायालय में एडीआर निर्माण, कृषि कल्याण केंद्र हसवा, बालिका छात्रावास हुसैनगंज, राजकीय आश्रम पद्धति खासमऊ और चिकित्सालय मेेें डायलिसिस यूनिट के निर्माण की प्रगति भी जानी। कई कामों की रफ्तार धीमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थर पर बर्दाश्त नहीं होगी। काम गुणवत्तापरक और समय पर पूरा किया जाए।
सीडीओ ने तहसील खागा में निरीक्षण भवन, 12 वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता का बैरिक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास, बहुआ में आईटीआई का निर्माण की प्रगति भी जानी। राजकीय निर्माण निगम सूडा को निर्देश दिए कि स्पोर्ट्स कालेज की बाउंड्री का काम 15 सितंबर तक पूरा कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने आरईएस विभाग द्वारा पूर्वांचल निधि, सांसद, विधायक निधि की समीक्षा की और निर्देश दिए कि गोशालाओं के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने इसकी प्रगति रिपोर्ट अपने दफ्तर में तलब की। बैठक में डीईएसटीओ जोगेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह और बीएस संजय कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी और कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।