फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Medical trainees demand a monthly stipend of 30,000.

Fatehpur News: मेडिकल प्रशिक्षुओं ने की 30 हजार मासिक छात्रवृत्ति की मांग

Fri, 24 Jul 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Medical trainees demand a monthly stipend of 30,000.
फोटो-34-मेडिकल काॅलेज में प्रदर्शन करते एमबीबीएस के छात्र। संवाद
अल्लीपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के गेट पर बृहस्पतिवार को एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लॉक स्थित मेडिकल कॉलेज के गेट पर एकत्र प्रशिक्षुओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्टाइपेंड बढ़ाओ और समान कार्य का समान सम्मान जैसे नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि 24 घंटे की ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं और नाइट शिफ्ट करने के बावजूद उन्हें मात्र 12 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जो वर्तमान महंगाई के दौर में काफी कम हैं। इस राशि में आवास, भोजन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाना मुश्किल है।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने बताया कि ओडिशा में 42,075 रुपये, पश्चिम बंगाल में 30,855 रुपये और एम्स में 30 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद प्राचार्य डॉ. आरके मौर्या ने छात्रों से वार्ता की। उन्होंने मांग को उचित बताते हुए आश्वासन दिया कि ज्ञापन शासन को भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रशिक्षु चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है।

फोटो-34-मेडिकल काॅलेज में प्रदर्शन करते एमबीबीएस के छात्र। संवाद

फोटो-34-मेडिकल काॅलेज में प्रदर्शन करते एमबीबीएस के छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed