{"_id":"693f132572cb803d5909e666","slug":"medical-council-team-reviews-health-services-conducts-blood-tests-themselves-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-145575-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल काउंसिल टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, खुद कराई रक्त जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल काउंसिल टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, खुद कराई रक्त जांच
विज्ञापन
फोटो-36-सदर अस्पताल में रक्त जांच कराते टीम के सदस्य। संवाद
- फोटो : katra news
फतेहपुर। मेडिकल काउंसिल की दो सदस्यीय टीम ने रविवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। टीम ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए। गुणवत्ता की परख के लिए टीम के सदस्यों ने स्वयं रक्त की जांच कराई।
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से आए एचओडी डॉ. अमित सक्सेना और एचओडी फार्माकोलॉजी डॉ. विशाल गिरि ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब, आईसीयू सहित अन्य प्रमुख विभागों की व्यवस्थाओं को परखा गया।
मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, चिकित्सीय उपकरणों की स्थिति और सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। टीम के दोनों सदस्यों ने पैथोलॉजी लैब में पहुंचकर रक्त जांच कराई और रिपोर्टिंग सिस्टम की पारदर्शिता के साथ-साथ जांच गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि मेडिकल काउंसिल की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी है। टीम की ओर से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फोटो-36-सदर अस्पताल में रक्त जांच कराते टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : katra news