{"_id":"179674b7c60394989b92a4d89ddd358f","slug":"medha-respect-showing-the-spirit-of-touching-the-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा का सम्मान, आसमां छूने का दिखा जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा का सम्मान, आसमां छूने का दिखा जज्बा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान
विज्ञापन
समारोह में जिले के 12वीं व 10वीं के 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने
वाले एक हजार मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र
छात्राओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा झलका।
शहर के चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें जिले के 12वीं व 10वीं के 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एक हजार मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभय प्रताप सिंह ने की।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह रहे। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आशीष बाथम ने युवाओं में नई चेतना जागृति की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ने विद्यार्थियों में देश सेवा मातृ एवं पितृ सेवा का भाव उत्पन्न करने का जज्बा बढ़ाया।
अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। यूपी बोर्ड 12वीं में प्रथम तीन मेधावियों में अभिषेक त्रिपाठी, चेतना आर्या, अनामिका सिंह एवं 10वीं में श्रीवास द्विवेदी, दीक्षा शुक्ला, अंजली पटेल वहीं सीबीएसई बोर्ड से 12वीं में उत्कर्ष श्रीवास्तव सीरज मिश्रा, प्रतीक्षा पटेल एवं दसवीं में दीपिका वर्मा, प्रियांशु, अंजली सिंह को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार खेल जगत में अभिजीत गौतम एवं अभिषेक गौतम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसून तिवारी, प्रशांत पुरवार, लवकुश मौर्य, नगर मंत्री रिषभ गुप्ता, तहसील संयोजक संतू तिवारी, सह तहसील संयोजक संदीप सिंह, एसएफडी जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला, अंकित सिंह, अमित, इंद्रसेन, शुभम चौरसिया, यशस्वी दीक्षित, अतुल, केतु, करन, नित्यम, सत्यम, आशुतोष, राजा, आनंद आदि कार्यकर्ता रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अंकित अग्रहरी ने किया।