{"_id":"62a0f3e69796517fc5367b13","slug":"maut-nadi-balika-fatehpur-news-knp7013514121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से कक्षा पांच की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से कक्षा पांच की छात्रा की मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। कक्षा पांच की छात्रा की बुधवार सुबह नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग के गंगा प्रसाद की पुत्री कोमल (11) गांव किनारे गंगाघाट में स्नान करने गई थी। नहाने के बाद कोमल दीवार की आड़ में खड़ी थी, तभी उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी के गहरे पानी में चली गई। हादसा देखकर साथी बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए।
गोताखोरों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि कोमल गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। मृतका का एक भाई धीरेंद्र है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
किसान गंगाप्रसाद की तीन बेटियां सोनी, मोहिनी और कोमल थी। कोमल की मौत के बाद परिवार में कोई बेटी नहीं बची है। इकलौता पुत्र धीरेंद्र (7) ही बचा है। मृतका के चाचा विष्णु ने बताया कि तीन साल पहले मृतका की छोटी बहन सोनी की कैंसर से मौत हो गई थी। दिसंबर 2021 में लोडर की टक्कर से दूसरी बहन मोहिनी की मौत हो गई थी। अब कोमल भी नहीं रही। बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मां फूलमती तो बेटी का नाम लेकर चीखती रही।