{"_id":"62ab45779caeb61dbb6f3fbf","slug":"maut-mahila-faasi-fatehpur-news-knp70265030","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। देवर से विवाद के बाद महिला ने बुधवार रात फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी राजपूत रैदास मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मनोरमा (40) का रात में ही किसी बात पर देवर बंशीलाल से विवाद हो गया। इसके बाद मनोरमा सोने चली गई थी। पुत्री मालती ने बताया कि गुरुवार सुबह आंख खुली तो देखा कि मां का शव कमरे की छत पर लगे हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मृतका का एक पुत्र देवनारायण और पुत्री है। पूछताछ में पता चला कि देवर नशे में था और उसने मनोरमा के साथ मारपीट भी की थी। इससे क्षुब्ध होकर ही महिला ने फांसी लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।