{"_id":"62e18ecc43e19806c01007fb","slug":"mausam-fatehpur-news-knp7098453198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर पानी-पानी, जलनिकासी के सारे दावे खोखले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर पानी-पानी, जलनिकासी के सारे दावे खोखले
विज्ञापन
वीआईपी रोड में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डेढ़ घंटे हुई बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। ज्यादातर इलाको में पानी भर गया। वीआईपी रोड पूरी तरह से लबालब हो गई। बुधवार को मानसूव की सबसे अधिक बारिश हुई है।
दोपहर तक धूप और उमस से लोग परेशान रहे और दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मौसम बदला तो हवा के झोंके के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम 4.35 बजे तक लगातार बारिश हुई।
इस दौरान शहर के वर्मा चौराहा, गंगानगर, सैय्यद बाड़ा, ज्वालागंज, रानी कालोनी, आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे की गली, पठान मोहल्ला, शांतिनगर में रोडवेज वर्कशाप के पीछे के रास्तों में पानी भर गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आईटीआई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज परिसर में पानी भरा गया है। शहर के सभी नाले इस दौरान लबालब हैं। हालांकि यह बारिश शहर और आसपास तक ही सीमित रही। ग्रामीण क्षेत्र में हल्की फुल्की बारिश हुई।
नगर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून पुत्र हाजी रजा ने बताया कि नगर पालिका जलनिकासी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सचेत है। नगर पालिका की टीमें बारिश थमने के बाद पूरे शहर में भ्रमण कर रही हैं। जहां भी जलभराव होगा और निकासी कोई व्यवस्था नहीं होगी, वहां पर रात में ही पंप सेंट लगाकर जलनिकासी कराई जाएगी।
इसी क्रम में खागा और बिंदकी तहसील में भी बारिश हुई। शाम तकरीबन चार बजे बादलों के घिर आने की तस्वीर प्राथमिक विद्यालय रुसिया की सहायक अध्यापिका शिप्रा सिंह ने अपने मोबाइल से लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कीं तो मनोरम दृश्य देख कई लोगों ने कमेंट किए। जहानाबाद क्षेत्र में बादल घिर आने से शाम को ही रात जैसा अंधेरा छा गया।