फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   married woman was thrown out of the house along with the child

Fatehpur News: विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकाला

Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
married woman was thrown out of the house along with the child
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर बच्चे समेत घर से निकाल दिया गया। विरोध करने पर विवाहिता के मायके वालों से भी मारपीट और बदसलूकी की गई। मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धाता थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी जगमोहन की पुत्री शोभा देवी की शादी 14 जून 2020 को राजू निवासी जहांगीर नगर मोहनापुर थाना खखरेरू के साथ हुई थी। शादी के पहली विदाई के समय पति राजू, ससुर मुन्नालाल, सास कौशिल्या, देवर गुरुचरन, चचेरा ससुर रवि और रवि के साले ने दहेज में पांच लाख रुपये लेकर आने की बात कही।
विज्ञापन

वह मायके से चौथी के बाद ससुराल पहुंची। ससुरालीजन पांच लाख रुपये लेकर न आने की बात पर ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार पति और ससुरालीजनों ने मारपीट की। उसके माता पिता ने कई बार ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। नकदी की मांग को लेकर 30 मई 2023 को पति, ससुर, सास, देवर, चचेरे ससुर और ससुर के साले ने लात घूसों, डंडों से पीटा। उसे जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह छत से कूदकर घर के बाहर आई। बच्चे को पति कहीं लेकर जा रहा था। वह पति का पीछा करने लगी। गांव किनारे देवर गुरुचरन ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और अभद्रता की। खेत में घुसकर जान बचाई।राहगीरों के फोन से घटना की जानकारी पिता को दी। करीब दो घंटे बाद पिता जगमोहन, दादा सुखराम, चंद्रपाल, भाई लाल, नरेंद्र पहुंचे। ससुरालीजनों ने उनके साथ भी गाली गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया । थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं हाने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed