फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married Lovers was revealed to death

विवाहिता को प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Married Lovers was revealed to death
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हंसवा कस्बे में बुधवार सुबह बरदानी सिंह के बगीचे के बगल लिंक रोड पर 21 सितंबर को विवाहिता का अधजला शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त गुरुवार को उसके पति ने की थी। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि विवाहिता की हत्या के आरोप में खागा क्षेत्र के कस्बा सोहन नेवानीपुर निवासी अजय दुबे उर्फ रज्जन को एकारी मोड़ बिलंदा पर सुबह बाइक समेत पकड़ा गया।
विज्ञापन


उसके पास एक तमंचा व चाकू बरामद हुआ है। रज्जन ने हत्या करना कबूल कर बताया कि विवाहिता उसकी रिश्तेदार लगती थी। आठ साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। लेकिन शादी नहीं हो सकी और युवती की शादी सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में हो गई। इससे आहत होकर वह साधु बन गया और मध्यप्रदेश चला गया था जहां से छह माह पहले वह गांव लौटा था। 12 दिन पहले बहन के बच्चे की मूल शांति में वह भी मायके आई थी।
विज्ञापन


जहां दोनों के बीच बातचीत होने पर दोबारा प्रेम जाग उठा। उसने बच्चों को छोड़कर भागकर शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन उसने बच्चों को छोड़ने से इनकार कर दिया। इसी दौरान गांव में उसके और भी लोगों से संबंध होने की बात पता चली। तब उसने योजना बनाई और मंगलवार को मोबाइल से फोन कर उसे खागा बुलाया। वह बैंक से रुपये निकालने के बहाने आई थी। रुपये निकालने के बाद वह बाइक से थरियांव, फतेहपुर शहर, शाह बहुआ होते हुए बांदा गए। वहां से घूम फिर कर वापस फतेहपुर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसवा के पास सूना मार्ग देखकर एक बाग में काफी देर तक बैठे रहे। फिर से उसने शादी का प्रस्ताव रखा। मना करने पर आवेश में आकर चाकू से गोद डाला। इसके बाद पेट्रोल डालकर पहचान छिपाने के लिए आग लगा दी। एसपी ने खुलासा करने में क्राइम ब्रांच प्रभारी पीके सिंह, स्वॉट प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रजनीश पांडेय थरियांव एसओ अरविंद गौतम, एसएसआई श्रवण कुमार सिंह और खागा कोतवाल मोहम्मद शरीफ खान को पांच हजार नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed