{"_id":"6251c907de3c823a544393b7","slug":"mandi-seller-rate-fatehpur-news-knp690310652","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींबू की कीमत से घटी शिकंजी शरबत की तरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींबू की कीमत से घटी शिकंजी शरबत की तरावट
विज्ञापन
ग्राहक के इंतजार में शिकंजी दुकानदार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नीबू के भाव बढ़ने से शिकंजी की मांग कम हुई है। ग्राहकों की कमी से शिकंजी की ठिलिया लगाने वाले परेशान हैं। घरों में भी नीबू कम प्रयोग किया जा रहा है।
नवीन मंडी स्थल के सब्जी मंडी में इस समय 200 रुपये प्रति किलो नीबू बिक रहा है। एक किलो में 25 से 30 नीबू होते हैं। वहीं फुटकर में 10 से 12 रुपये का एक नीबू बिक रहा है। शिकंजी शरबत का काम करने वाले राजकुमार, सूरज, दशरथ, शारदा प्रसाद ने बताया कि नीबू महंगे होने से पहले 20 रुपये का एक गिलास बिकने वाला शरबत अब मजबूरी में 25 रुपये में बेचना पड़ रहा है।
बिना नीबू का शरबत 10 से 15 रुपये में बिक रहा है। सादा नीबू पानी छह रुपये की जगह 10 रुपये का हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि नीबू के दाम बढ़ने से दुकानदारी आधी भी नहीं रह गई है। शिकंजी पीने के लिए लोग आते हैं और केवल शरबत पीकर चले जाते हैं। यही हाल घरों का है। गर्मी के दिनों में खाने में प्रयोग किए जाने वाला नींबू थाली से गायब हो गया है।