{"_id":"5f3581248ebc3e3cd87da40a","slug":"man-finger-cut-in-accidnt-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5767542185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांका से युवक पर हमला, अंगुली कटी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांका से युवक पर हमला, अंगुली कटी, मचा कोहराम
विज्ञापन
खागा में पारिवारिक विवाद में एक युवक पर बांके से हमला किया गया। इसमें उसकी बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धाता थानाक्षेत्र के देवरार गांव निवासी अजय कुमार पुत्र श्रीपाल पासवान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सुनीता चारा लेकर खेत से लौट रही थी। तभी घर के पास उसे चार लोगों ने मिलकर पीट दिया। शोर सुनकर वह घर से बाहर निकला और इसका विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए।
एक व्यक्ति ने बांका से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे उसके बाएं हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई। पुलिस ने जांच के बाद रवि कुमार, भाई दिनेश कुमार व दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धाता थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक ही परिवार के है। मामले की जांच की जा रही है।