फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man did work in field in fatehpur

फसल जोतकर अपनी जमीन में मिला लिए पड़ोसी के खेत, जान से मारने की दी धमकी

Thu, 13 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
man did work in field in fatehpur
पीड़ित रामकिशोर के जोते गये खेत - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में एक किसान की फसल जोतकर उसके खेत को पड़ोसी ने अपने खेत में मिला लिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किसान से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही कल्यानपुर थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के साईं गांव निवासी रामकिशोर अनुसूचित जाति का है। वह कृषि कार्य से परिवार का भरण पोषण करता है। उसके खेत से जुड़े दूसरे पक्ष के खेत हैं। रामकिशोर ने बताया कि खेत में बाजरे की फसल बोयी थी। उसकी फसल 10 अगस्त की रात उजाड़ दी गई।
विज्ञापन

वह 11 अगस्त की सुबह खेत पहुंचा तो फसल उजड़ी देख होश उड़ गए। आरोपी पक्ष के लोग मौके पर मौजूद थे। उनसे खेत जोतने का विरोध किया तो उन्होंने गलौज कर बेइज्जत किया। जान से मारने की धमकी देकर खेत से भगा दिया। उसकी सारी फसल बर्बाद हो गई। मेड़, चकमार्ग नाली तोड़कर 14 बिसवा खेत अपने में मिला लिया। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। कल्यानपुर पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि पीड़ित उनके पास आया था। राजस्व टीम को बुलाने के लिए पीड़ित से कहा गया है। राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed