फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mahila ne karya kanya bhooj

मुसलमान महिला ने करया कन्या भोज

Sun, 25 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
mahila ne karya kanya bhooj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। शारदीय नवरात्र पर शनिवार को मां दुर्गा के दो स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिर और पंडाल में पहुंचकर माता रानी की आराधना की। जगह-जगह पर कन्या भोज के आयोजन किए गए। सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास में कन्या भोज के दौरान एक लड़की को मुस्लिम महिला ने चुनरी ओढ़ा कर सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया।
शहर के कालिकन मंदिर, दुर्गा मंदिर, तांबेश्वर मंदिर में भोर पहर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक चलायमान रहा। सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए देवी के भक्तों ने माता रानी की चौखट पर मत्था टेंककर संकट से उबारकर जीवन सफल बनाने का आशीष मांगा। घरों में कन्या भोज के जगह जगह कार्यक्रम होने से कन्याओं का इंतजार करना पड़ गया। हालात यह बन गए कि एक घर से कन्या भोजकर निकलने वाली लड़कियों को दूसरे घर के सदस्य साथ लेकर जाने को तैयार खड़े नजर आए। सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास में आचार्यकुलम् ने कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विधायक ने दलित कन्याओं के पैर धोकर देवी की आराधना की। उन्हें भोज के बाद उपहार भी भेंट किए गए। सदर विधायक ने कहा कि समाज में भेदभाव पैदा करने वाले निजी स्वार्थों के कारण फूट डालने का काम कर रहे हैं। आओ हम सब मिलकर इस धारणा को समाप्त करने का एक प्रयास करते हैं। इस मौके पर आचार्य विनोद शुक्ला, आचार्य भोलानाथ मिश्र, आचार्य प्रदीप तिवारी, आचार्य राज किशोर, आचार्य चंद्रिका शुक्ल वं रमेश शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
इनसेट-
त्रिलोचनपुर में नौ स्वरूप की देवी प्रतिमा स्थापित
खागा। शारदीय नवरात्रि पर शनिवार त्रिलोचनपुर गांव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिमा मन्दिर में स्थापित की गई। ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ माँ के जयकारे लगाए और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राम निहोरे मिश्र के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच नौ देवी स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित की गई। रविवार को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इनसेट-
मां गौरी की आराधना, कन्याओं को खिलाई गई खीर पूरी
खागा। नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी की पूजा उपासना की गई। भक्तों ने मंदिरों व पंडालों में पहुंचकर आस्था के शीश नवाए। घरों में कन्याओं का भोज हुआ। महेष्वरी मार्केट मे मां भगवती वैश्णव सेवा समिति के पांडाल में सुबह भक्तों की भीड़ देखते बनी। यहां पर कन्या भोज कराकर कन्याओं को दक्षिणा प्रदान की गई। चौड़ाखेर, पक्का तालाब, सब्जी मंडी, जीटी रोड, मानू का पुरवा, नई बाजार सहित अन्य जगहों पर सजे पंडालों में मां गौरी की पूजा अर्चना की गई। नौबस्ता रोड दुर्गा मंदिर, नीम टोला दुर्गा मंदिर, युगराज नगर दुर्गा मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का जुटना जारी रहा।
--------
इनसेट-
पंथेश्वरी मंदिर में जुटे आस्थावान
खजुहा। शारदीय नवरात्र पर कस्बे के पंथेश्वरी मंदिर में आस्थावानों ने विधि विधान से माता रानी की उपासना की। मेला कमेटी के आयोजक अजय गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से मंदिर में पिछली बार की तरह कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। फिर भी आस्थावान अच्छी खासी संख्या में शीश नवाने आ रहे हैं।
--------
इनसेट-
कन्या भोज की रही धूम
थरियांव। कस्बे में नवदुर्गा अष्टमी में कन्या भोज की धूम रही। जगह जगह पर कन्याओं को भोज कराया गया। विधि विधान से कन्याओं की पूजा करने के बाद उनके सामने खीर हलुवा समेत अन्य मीठा प्रसाद परोसा गया। इस मौके पर बीरेंद्र सिंह यादव, मोतीलाल लोधी, अमित कुमार गुप्ता, कल्लू हलवाई, गनेशी दद्दा भी मौजूद रहे।

--------
इनसेट
गहरूखेड़ा में भंडारा
जाफरगंज। विकास खंड गहरुखेड़ा गांव में नवरात्र की अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हलुआ का वितरण किया गया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चले भंडारा में प्रसाद लेने के लिए लाइन लगी रही। राह चलते लोगों को रोक रोकर हलुवा का प्रसाद दिया गया। इस मौके पर विमलेश पटेल एडवोकेट, सुनील, लाला, सुरेश पटेल, गया प्रसाद पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed