फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mahakheda team ne final jeeta

महाखेड़ा-ए टीम ने फाइनल मैच जीत अपने नाम की ट्राफी

Thu, 13 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mahakheda team ne final jeeta
बहुआ। महाखेड़ा गांव में आनंदेश्वर क्रिकेट महासंग्राम मैच के आखिरी दिन फाइनल मुकाबला हुआ। महाखेड़ा-ए टीम व ओनई की टीम का आमना-सामना हुआ। महाखेड़ा-ए टीम के कप्तान राहुल सिंह ने टॉस जीतकर ओनई टीम के कप्तान विक्रम सिंह को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
विज्ञापन

ओनई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 84 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज एक-एक रन के लिए जूझते नजर आए। सबसे ज्यादा रन ओनई टीम के खिलाडी सूरज 17 रन, नितिन 18 रन, शुभम 12 रन, भोले नाबाद 6 रन ही जोड़ सके। बाकी बल्लेबाज शून्य से तीन रन बनाकर पवेलियन को लौट गए। ओनई टीम के 84 रनों के जवाब में महाखेड़ा-ए टीम बल्लेबाजी को उतरी। महाखेड़ा-ए टीम ने निर्धारित 15 ओवर का खेल खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाज जितेंद्र सिंह 13 रन, शिवम 18 रन, बृजेंद्र 18 रन नाबाद, राजन विश्वकर्मा 24 रनों की पारी खेली, बाकी बल्लेबाज पांच, चार व एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

शुरू में महाखेड़ा-ए टीम का लचर प्रदर्शन व एक एक रनों के लिए टीम लड़ती नजर आ रही थी। कप्तान राहुल सिंह सिर्फ एक रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिससे टीम दबाव में आ गयी। बाद में बल्लेबाज राजन श्रीवास्तव ने पारी को संभाला। इसके बाद बल्लेबाज बृजेंद्र सिंह व शिवम ने बल्लेबाजी करते हुए टीम को विजय दिलाई। फाइनल मैच के मुकाबले में दर्शक दोनों टीमों का उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट से करते रहे। दोनों टीमें पूरे जोश के साथ मैदान में डटी रहीं और एक-एक रनों को बनाकर मैच को रोमांचक बनाए रहे। फाइनल मैच जीतकर महाखेड़ा-ए टीम ने ट्राफी पर कब्जा करते हुए ग्यारह हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं फाइनल मुकाबले में उपविजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। इसी क्रम में 13 रन 4 विकेट झटककर मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी जितेंद्र सिंह को पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ दि सीरीज राजन विश्वकर्मा बने। इन्होंने पूरी सीरीज में 65 रन बनाकर 9 विकेट लिए। फाइनल मैच के अंपायर अमित शिवहरे व जितेंद्र श्रीवास्तव रहे। फाइनल मैच का मुकाबला देखने कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी की पत्नी व पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुशीला सिंह पहुंचीं। इस मौके पर आयोजक गिरिजाशंकर शिवहरे, ज्ञान सिंह महाखेड़ा प्रधान, व्यवस्थापक अर्जुन सिंह, अमित शिवहरे, प्रमोद शिवहरे, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, राममूर्ति, पुष्पेंद्र सिंह, ओम सहित हजारों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता 15 को
खागा। खंडस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से रानी चंद्र प्रभा डिग्री कालेज खागा में 15 फरवरी को होगा। इसमें दौड, बॉलीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता होगी। इसका नेपृत्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय सिंह करेंगे। सभी खिलाडी ऐरायां ब्लॉक के होंगे। यह जानकारी प्रांतीय रक्षक दल के कमांडर कृष्णानंद पांडेय ने दी है। आयोजन में नरेंद्र सिंह यादव, राकेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, फूलकुमार पीआरडी जवान सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed