{"_id":"de5042d3b7ee3e9b637b06ee2d40bfe1","slug":"mafia-run-on-green-trees-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया हरे पेड़ों पर चला रहे कुल्हाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया हरे पेड़ों पर चला रहे कुल्हाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरे पेड़ों में वन माफियाओं द्वारा चलाए जा रहे कुल्हाड़े से लोजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के पास पिछले दिनों वन माफियाओं ने आम के हरे पेड़ों की कटाई की और लकड़ी ले गए। इसी प्रकार हुसैनगंज थाने के तिवारीपुर गांव में एक आश्रम के पास हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत के चलते वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और प्रकृ ति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से हरे पेड़ों की कटान पर रोक लगाने, दोषी वन और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शहर में चौबीस घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विशाल सिंह, लक्ष्मी सिंह, अरविंद मिश्रा, शिव मिलन तिवारी, सुरेश चंद्र, अंशुमान सिंह आदि रहे।