{"_id":"6418b463a017126d290d55c6","slug":"lover-couple-got-married-in-police-station-fatehpur-news-c-12-1-134583-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस चौकी में प्रेमी युगल रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस चौकी में प्रेमी युगल रचाई शादी
विज्ञापन
चौडगरा। प्रेमी के शादी से इन्कार पर प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। हंगामा होने पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। पंचायत के बाद युगल ने चौकी स्थित मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला डालकर जीवनसाथी के रूप में चुना।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरसम में ज्ञानचंद का पंचू सोनकर की बेटी सोनी देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से शादी की बात पर ज्ञानचंद टरकाने लगा। इसी बात पर सोनी देवी सोमवार दोपहर ज्ञानचंद के घर पहुंच गई। उसने घर में ही रहने का फैसला लिया।
इस बात पर हंगामा खड़ा हो गया। पीआरवी कर्मी दोनों पक्षों को चौडगरा चौकी लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस के समझाने पर ज्ञानचंद शादी के लिए तैयार हो गया। चौकी के अंदर बने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर एक साथ रहने का फैसला लिया। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे मिठाई खिलाई। ज्ञानचंद हरियाणा के हिसार में प्राइवेट नौकरी करता है।