{"_id":"577d6d264f1c1b93477fa8ef","slug":"lord-sri-veera-hanuman-appeared-with-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम दरबार के साथ पधारे वीर हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम दरबार के साथ पधारे वीर हनुमान
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवन पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से प्रभु श्रीराम दरबार, देवाधिदेव महादेव, आदिशक्ति मां जगदंबा और रिद्धी सिद्धी के साथ विघ्नहर्ता मंगलकारी भगवान श्री गणेश की मूर्तियां स्थापित की गई। शंख घंटा की धुन के बीच आरती और पूजन कर भक्तों ने माथा टेका। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मां दुर्गा जागरण कमेटी के तत्वावधान में गड़रियनपुरवा नई तहसील के पास हनुमान मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके पहले महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर गीत संगीत के बीच शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जगह- जगह भक्तों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। कमेटी के अध्यक्ष देशराज यादव, महामंत्री रामदत्त पाल समेत अन्य भक्तों ने भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया। सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला जिसमें शहर ही नहीं गांव गांव से भक्त पहुंचे।