फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   loot in hussaingan in ftehpuar

Fatehpur News: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर सराफ को लूटा

Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
loot in hussaingan in ftehpuar
हुसैनगंज। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार शाम तमंचा सटाकर सराफ कारोबारी का बैग लूटकर भाग निकले। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी आशीष सोनी की मकनपुर बाजार के पास सराफ की दुकान है। वह गुरुवार को शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर छोटे भाई राज सोनी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। आशीष ने बताया कि वह लोग मकनपुर से करीब डेढ़ किमी दूर अर्जुन पाल के खेत के पास पहुंचे। पीछे से ओवरटेक की बाइक सवार तीन लोगों ने रोकवाया। बाइक दो नकाबपोश उतरे। उसका बैग छीनने लगे। विरोध पर एक बदमाश ने सीने में तमंचा लगा दिया। दूसरे ने हॉकी से वार किया। बीच-बचाव के समय उसका बदमाश बैग व मोबाइल लूटकर भाग निकले। लूट के बाद बदमाश उमरपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग से भाग निकले। आशीष ने बताया कि बैग में 15 हजार रुपये थे। वह जेवरात लेकर नहीं निकले थे। बदमाश काले रंग की बिना नंबर स्पलेंडर बाइक से थे। पीड़ित अपने भाई के साथ मकनपुर चौराहा लौटा। पीआरवी और थाना पुलिस को सूचना दी। लूट की खबर से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed