फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lockdown not followed in fatehpur

चार दुकानदारों समेत दस पर लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
lockdown not followed in fatehpur
फतेहपुर। चांदपुर और बिंदकी कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की है। दपसौरा चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह चेकिंग को निकले। पुरानी चौकी के पीछे रज्जन दुबे की दुकान पर अंकेश, छोटा बउवा, अमर सिंह, शत्रुघन सिंह, बहोरन, कल्लू सिंह बैठे थे। वह आपस में चर्चा कर रहे थे कि कोरोना कोई बीमारी नहीं है।
विज्ञापन

कोई मास्क नहीं लगाए थे। महामारी के नियमों का पालन न करने और अफवाह फैलाने के आरोप दुकानदार व चर्चा करने वाले छह लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, बिंदकी कोतवाली के एसएसआई प्रदीप यादव फाटक बाजार के पास कंटेनमेंट एरिया में सुधीर गुप्ता को किराने की दुकान खोला पाया।
विज्ञापन

वहीं तारा कांप्लेक्स में मोहम्मद आलम को कपड़े की दुकान, जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डन को गिफ्ट हाउस, अबरार हुसैन को प्लास्टिक सामान की दुकान की खुली पाई। आरोपियों की दुकानों में काफी भीड़ जमा थी। महामारी फैलने की संभावना पर एसएसआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed