फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Loader loaded with fish overturned, villagers looted

Fatehpur News: मछलियों से लदा लोडर पलटा, ग्रामीणों में मची लूट

Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Loader loaded with fish overturned, villagers looted
फोटो-18-लोडर पलटने में रोड पर बिखरी मछलियां। संवाद
किशनपुर (फतेहपुर)। बहुआ ब्लॉक में यमुना नदी से प्रयागराज जा रही मछलियों से भरा लोडर बुधवार को टायर फटने से अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। रोड पर बिखरीं मछलियों को देखकर आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें लूटने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर बंदूपुर मोड़ के पास लोडर का पिछला बाएं टायर फटने से वाहन पलट गया। चालक सतीश के साथ मिथलेश सरोज, मिथुन सरोज और शिवपूजन गौतम घायल हुए। सभी घायल प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोग पहुंचे और कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर आई। इस दौरान भीड़ ने बड़ी संख्या में मछलियां लूट लीं। पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि टायर फटने से लोडर पलट गया। इससे चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं।

फोटो-18-लोडर पलटने में रोड पर बिखरी मछलियां। संवाद

फोटो-18-लोडर पलटने में रोड पर बिखरी मछलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed