फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   List of deceased recipients of Samman Nidhi sent to CM office

Fatehpur News: सीएम दफ्तर भेजी गई सम्मान निधि पाने वाले मृतकों की सूची

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
List of deceased recipients of Samman Nidhi sent to CM office
फतेहपुर। जिले के पांच हजार मृत किसानों के खाते में पहुंच गई किसान सम्मान निधि की रकम का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से विभाग से सभी मृतकों की सूची मांगी गई। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

सितंबर में कृषि विभाग ने जिले में किसान सम्मान निधि लेने वाले सभी किसानों का सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान पता चला कि करीब पांच हजार मृत किसानों के खाते में सम्मान निधि की 13वीं और 14वीं किस्त पहुंच गई। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम मृत किसानों के खाते में पहुंची। इतनी बड़ी रकम चले जाने से विभाग भी सकते में आ गया। 20 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से मृतकों की सूची मांगी गई। इस दौरान तीन दिनों के भीतर विभाग ने सभी मृतकों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी है। अब जांच के बाद वसूली की जाएगी। कृषि उप निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच हजार मृतक किसानों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed