फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Line man goes on strike over salary cut, clash with JE

Fatehpur News: वेतन काटने पर लाइन मैन ने किया हड़ताल, जेई से झड़प

Sat, 11 Jan 2025 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Line man goes on strike over salary cut, clash with JE
विद्युत उपकेंद्र के सामने नारेबाजी करते लाइनमैन। - फोटो : विद्युत उपकेंद्र के सामने नारेबाजी करते लाइनमैन।
किशनपुर। बिजली उपकेंद्र में शुक्रवार को संविदा लाइनमैनों ने वेतन काटने पर हंगामा किया। वे कार्यालय के सामने ही आंशिक रूप से हड़ताल करके नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नाराज लाइनमैनों की उपकेंद्र के अवर अभियंता से झड़प हो गई। काफी देर बाद मामले को शांत कराया गया। हड़ताल के दौरान फाल्ट न बनने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र में तैनात बिजली लाइनमैनों की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर वेतन काट लिया गया। इससे नाराज लाइनमैन राजकरन निषाद, मोहम्मद समीम, संजय, छेद्दू यादव समेत दिनेश चंद्र ने अवर अभियंता (जेई) गुलाब प्रजापति पर मनमानी तरीके से वेतन काटने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लाइनमैनों का आरोप है कि इस बार महीने में जेई ने चार-चार दिनों का वेतन काट लिया है, जबकि उनसे ड्यूटी खत्म होने के बाद भी अतिरिक्त समय तक काम कराया जाता है। उसका भुगतान भी नहीं किया जाता। लाइनमैनों ने तैनात अधिकारियों पर खुद ही मनमानी व लेट आने का आरोप लगाया है। उन्होंने आंशिक रूप से हड़ताल करके दोपहर तक फाल्ट नहीं सुधारे। इससे कई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को फाल्ट बनाने के बाद बिजली बहाल हो सकी। जेई की मनमानी को लेकर लाइनमैनों ने हड़ताल करने की हिदायत दी है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय कटारिया ने बताया कि मामले में अवर अभियंता से बात कर लाइनमैनों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed