Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lightning struck, shutdown became a headache

Fatehpur News: बिजली ने छकाया, शटडाउन बना सरदर्द

Mon, 30 Oct 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 30 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck, shutdown became a headache
फोटो- 36- कलक्ट्रेट में तार बदलते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

बिजली ने छकाया, शटडाउन बना सरदर्द
-10 घंटे से अधिक देर तक आपूर्ति रही बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। शहर में बिजली कार्य के रख-रखाव के चलते लिया गया शटडाउन सरदर्द बन गया। शहर के सरकारी आवासों सहित कई इलाकों में दिनभर 10 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती होने पर लोग परेशान हुए।

शहर में बिजली कटौती कम होने का नाम नहीं ले रही। ऊर्जा निगम की तरफ से रविवार सुबह करीब 10 बजे कोर्ट, कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर एलटी कंडक्टर बदलने का काम शुरू हुआ था। विभाग ने शाम चार बजे तक काम समाप्त होने का दावा किया था। लेकिन इसके बावजूद रात करीब आठ बजे तक काम समाप्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम आवास, एसपी आवास, बुलेट चौराहा, पटेल नगर, कलेक्ट्रेट परिसर, पटेल नगर, आईटीआई रोड सहित शहर के कई इलाकों में दिन भर लाइट का शट डाउन रहा। सरकारी आवासों में दिन भर जेनरेटर चला कर काम चलाया गया। जबकि शाम होते ही आम नागरिकों के घर में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो कर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के सीजन में दुकानों में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण भी बंद रहे। व्यापारियों ने भी मंदी का सामना किया। गली मोहल्लों में लगी आटा चक्की और कारखाने भी बंद रहे। एसडीओ एमएम सिद्दीकी ने बताया कि पोल टूट जाने से आपूर्ति बाधित हुई है। जल्दी ही इसे सुचारू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed