फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   light problem in fatehpur

12 घंटे बंद रही मुराइन टोला उपकेंद्र की बिजली

Fri, 07 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
light problem in fatehpur
फतेहपुर में मुराइन टोला उपकेंद्र में शुक्रवार को अधिक क्षमता की मशीनें लगाई गईं। इनको बदलने के कारण शुक्रवार को सुबह से शाम तक बिजली बंद रही। सुबह की जलापूर्ति भी बंद रहने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। शाम को आठ बजे जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो तब राहत मिली। 40 हजार की आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

मुराइन टोला उपकेंद्र से शहर के चौक, पनी, लालाबाजार, जैदून, मुराइन टोला, पत्थरकटा चौराहा, खलील नगर, आवास विकास जीटी रोड सदर अस्पताल को बिजली आपूर्ति होती है। सुबह आठ बजे से मुराइन टोला उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद कर मशीनों को बदलने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसमें इनकमिंग और आउटगोइंक मशीनें अधिक क्षमता की लगाई गई हैं। बिजली न होने की वजह से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। घरों के इनवर्टर भी दोपहर तक बोल गए। फिर लोगों को गर्मी में ही समय काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता शिवबाबू ने बताया कि ओवर लोड की समस्या से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसलिए उपकेंद्र में अधिक क्षमता की मशीनें लगाई गई हैं। इस वजह से उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति सुबह से शाम तक बंद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed