{"_id":"6001e4b08ebc3e31874ef034","slug":"launching-day-corona-vaccination-starts-today-fatehpur-news-knp606197552","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांचिंग-डे: आज से कोरोना का टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांचिंग-डे: आज से कोरोना का टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
अचल प्रशिक्षण के कोल्ड चैन सेंटर के सत्र केंद्र के लिए ले जाई जाती कोवि शील्ड वैक्सीन
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। शनिवार को कोरोना वैक्सीन का लांचिंग-डे होगा। आज से जिले के चार सत्र केंद्रों में कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा।
पहले चरण के पहले दिन के लिए चारों केंद्रों में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को कोवि शील्ड वैक्सीन की डोज दी जाएगी। शुक्रवार को चारों सत्र केंद्रों में वैक्सीन पहुंचा दी गई।
लांचिंग डे को यादगार बनाने के लिए कोरोना वैक्सीन बूथ प्वाइंट को सजाया संवारा जा रहा है। हथगाम सीएचसी को फूलों से सजाया गया तो गाजीपुर सीएचसी को सजाने के लिए गुब्बारे फुलाए जाते रहे।
विज्ञापन
शनिवार का दिन दोआबा के लिए खास होने जा रहा है क्योंकि इस दिन यहां पर भी कोरोना का टीका लगाने की प्रक्रिया का शुभारंभ हो रहा है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पहले चरण के पहले दिन के लिए चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों को ही यह लगाया जाएगा।
शुक्रवार को अचल प्रशिक्षण केंद्र के कोल्ड चेन सेंटर से चार सत्र केंद्र में होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन की आपूर्ति की गई। हालांकि वैक्सीन की डिलीवरी दोपहर तक हो जानी थी लेकिन इसमें शाम हो गई।
मसलन, जिला महिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर में ही कोवि शील्ड वैक्सीन का भंडारण दोपहर दो बजे के बाद हो सका। हथगाम सीएचसी के सत्र केंद्र में शाम चार बजे सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैक्सीन वैन ने ब्रेक मारा।
गाजीपुर सीएचसी में शाम पांच बजकर 49 मिनट पर यह वैन, कोरोना वैक्सीन लेकर पहुंची। जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा हथगाम व गाजीपुर सीएचसी में टीकाकरण होगा।
इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां देर शाम तक चलतीं रहीं। हथगाम सीएचसी को फूलों से सजाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया ने बताया कि कि कोरोना टीका का यह दिन अपने आप में नायाब है।
इसे ना भूलने वाला कहना अच्छा होगा। गाजीपुर सीएचसी में गुब्बारों को फुलाया सजाया गया। अधीक्षक डॉ. पंकज गुप्ता कहते हैं कि लॉचिंग डे पर अस्पताल को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। जिला महिला अस्पताल और सदर अस्पताल में शुक्रवार इस तरह की तैयारियां तो नजर नहीं आईं अलबत्ता यहां पर भी गुब्बारे और फूल के आर्डर दिए जा चुके हैं।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेखा रानी का कहना है कि 16 तारीख को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यही कहना सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रभाकर का है। बकौल, कोरोना टीकाकरण का दिन ताजिंदगी न भूलने वाला है।
एक-एक वॉयल की अतिरिक्त व्यवस्था
शनिवार को चार सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिले को गुरुवार को 11860 कोवि शील्ड वैक्सीन की डोज मिली हैं। अचल प्रशिक्षण केंद्र से शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास वैक्सीन वैन कोवि शील्ड वैक्सीन लेकर जिला महिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर पहुंची।
यहां पर जिला महिला अस्पताल के साथ सदर अस्पताल के 11-11 वायल उतारे गए। हथगाम सीएचसी व गाजीपुर सीएचसी में भी 11-11 वायल की उपलब्धता कराई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि एक वॉयल में 10 डोज उपलब्ध हैं। एक - एक वॉयल एहतियातन अतिरिक्त उपलब्धता कराई गई है।
बीएसडब्लू को लगेगा पहला टीका
शनिवार के टीकाकरण का खाका तैयार है। निर्धारित दिन की सुबह 10 बजने का इंतजार हो रहा है। किसे क्या करना है। किसे टीका लगना है। यह सारी बातें साफ हो चुकी है।
गाजीपुर सीएचसी के कोरोना वैक्सीन बूथ पर पहला टीका पैनाकला गांव के रहने वाले बीएसडब्लू पद के पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी अशोक द्विवेदी को लगना है।
फतेहपुर। कोरोना टीकाकरण के मद्देनजर प्रशासन ने अपना नजरिया रखा। डीएम ने कहा कि टीकाकरण का कार्यक्रम शासन की गाइड लाइन के अनुरूप होगा। जिसे चरणबद्ध तरीके से चलाया जाना है। टीकाकरण मुफ्त में होगा। एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा।
इस वक्त फ्राड के मामले हो सकते हैं। लिहाजा इस घड़ी में संजीदगी बरतनी जरूरी होगी। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह निशुल्क है। इसके लिए किसी को भी एक रुपये देने की आवश्यकता नहीं है।
संज्ञान में आया है कि कुछ लोग इसके नाम पर ठगी कर रहे हैं। हो सकता है कुछ लोग आपको फोन करके विभिन्न तरह के प्रलोभन दें और ओटीपी नंबर पूछें लेकिन आपको यह किसी को भी नहीं बताना है। ऐेसे में जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे ने मीडिया से बात करते हुए शनिवार के टीकाकरण पर चर्चा की। बताया कि शनिवार पहले चरण का पहला दिन है। इस दिन 400 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। कोरोना वैक्सीन बूथ यानि सत्र केंद्र में भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। चूंकि कोरोना का टीका आ चुका है।
ऐसे में उत्साह होना लाजिमी है लेकिन इन सबके बीच ऐसा करना जरूरी होगा। खुलासा किया कि पहले चरण में 9706 लोगों का टीकाकरण होगा। एसपी ने बताया कि सभी चार सत्र केंद्र में 15-15 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा डीएसपी रैंक के अफसर को पर्यवेेक्षण का जिम्मा दिया गया है। सत्र केंद्र के पास पीआरवी की तैनाती की जाएगी। एसपी ने टीकाकरण के दौर में ठगी न होने पाए। इस बारे में जागरूकता करने वाली खबरों के प्रकाशन की दरकार पेश की। सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां पूरी ली गईं हैं।
खटारा रेफ्रिजरेटर वैन से लाई गई कोवि शील्ड
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीन के परिवहन में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मसलन, उस वैन से कोवि शील्ड की 11860 खुराक मंगाई गईं, जिसकी फिटनेस सही नहीं थी।
गाड़ी की सर्विस न होने की वजह से रेफ्रिजरेटर वैन का काशी जाते वक्त प्रयागराज के आगे ब्रेक फेल हो गया था। कोहरा होने की वजह से समय काफी टूट जाने से चालक को ब्रेक का काम कराने का मौका नहीं मिला। नतीजा, कोरोना टीका लेकर वैक्सीन वैन जिले आ गई।
इसका खुलासा तब हुआ जब 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए भेजी जा रही सत्र केंद्रों को वैक्सीन को भिजवाने की बात सामने आई। चालक धर्मपाल ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे अचल प्रशिक्षण केंद्र से वैन लेकर निकले थे।
कोहरा अधिक था और गाड़ी सात से आठ साल पुरानी। लिहाजा धीमे धीमे चल रहा था। प्रयागराज छोड़ते ही गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। जिस पर जुगाड़ का सहारा लेकर वह किसी तरह से काशी तक पहुंचा।
वहां से वैक्सीन लादने के बाद इतना समय नहीं था कि ब्रेक का काम करवा सकता। ऐसे में जैसे जैैसे काशी से फतेहपुर का रास्ता तय किया। बकौल चालक, पहले वाले सीएमओ ने दिलचस्पी नहीं ली। जिसके चलते गाड़ी की सर्विस का काम नहीं हो सका।

वैक्सीन वैन का चालाक धर्मपाल- फोटो : FATEHPUR

इसी वैक्सीन वैन से लाई गयी कोरोना की दवा कोवि शील्ड- फोटो : FATEHPUR