{"_id":"fb39bef231caa57b71d18f37588d3842","slug":"la-order-will-rectify-the-rapid-action-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ला एंड आर्डर को दुरुस्त करेगा रैपिड एक्शन फोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ला एंड आर्डर को दुरुस्त करेगा रैपिड एक्शन फोर्स
Updated Tue, 19 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी 25 मई तक अभियान चलाएगी। फोर्स आम जनमानस के बीच जाकर उनकी शांति व्यवस्था से जुड़ी बातचीत को सुनेगी और शासन तक रिपोर्ट पहुंचाएगी।
विज्ञापन
टीम के डिप्टी कमांडेट अलख शुक्ला ने सोमवार शाम को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करके बताया कि आरएएफ का गठन 1992 में हुआ था। उनकी टीम का मुख्यालय इलाहाबाद में है।
विज्ञापन
टीम के अंडर में 40 जिलों का दायित्व है। उन्हें साल भर में एक बार हरेक जिले का आबो-हवा से परिचत होना होता है। आपात परिस्थितियों में संबंधित जिले में चार बार तक जाते हैं। वह इस जनपद में परिचितीकरण अभ्यास अभियान के तहत आए हैं।
विज्ञापन
खुलासा किया कि जिले के अधिकारियों, सियासी दलों के नेताओं, धर्म गुरूओं, ग्राम प्रधानों व आम जनमानस से मुलाकात करेगे। यहां पर सामाजिक और संप्रदायिक हालातों की जानना है और लोगों के बीच शांति व्यवस्था का संदेश देना है।
उनकी टीम सदर कोतवाली, खागा कोतवाली, किशनपुर थाना, खखरेरू, धाता, हथगाम, सुल्तानपुर घोष, जाफरगंज, चांदपुर समेत कई थानों का निरीक्षण करेगी। उनका अभियान 25 मई तक समाप्त होगा। इस दौरान किसी भी तरह की घटना, बलवा होता है तो उसका भी मुकाबला करेगे। अभियान की समाप्ति के बाद जिले की रिपोर्ट शासन तक पहुंचाई जाएगी।