फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Krishna Paswan...Journey from Anganwadi worker to Minister of State

Fatehpur News: कृष्णा पासवान...आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से राज्यमंत्री तक का सफर

Mon, 11 May 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Krishna Paswan...Journey from Anganwadi worker to Minister of State
फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री बनने वाली कृष्णा पासवान जिले की पहली महिला विधायक हैं। इससे पहले साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। कृष्णा 1995 से राजनीति में सकि्रय हैं। इस वर्ष वह खेसहन वार्ड से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के पिलखिनी गांव की मूल निवासी कृष्णा ने सामाजिक जीवन की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में की थी। वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद 2002 में भाजपा के टिकट पर पहली बार किशनपुर विधायक चुनी गईं। इसके बाद उनका राजनीति का सफर लगातार चलता ही रहा।
विज्ञापन


पिलखिनी निवासी कृष्णा का विवाह कुसुंभी गोपालपुर निवासी श्रीपाल पासवान से हुआ था। खेसहन वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2000 में गाजीपुर वार्ड से दोबारा जिला पंचायत सदस्य बनीं। इसके बाद भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद लड़ने के लिए टिकट मिला। तत्कालीन सांसद अशोक पटेल ने किसान मजदूर बहुजन पार्टी से सीताकली को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उतारा था।
विज्ञापन

इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गोविंदाचार्य ने कृष्णा से पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही। कृष्णा ने इस्तीफा नहीं दिया लेकिन वह चुनाव लड़कर हार गईं। उनकी जीत से किशनपुर में पहली बार भाजपा का खाता खुला। मौजूदा समय में वह विधायक के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति एवं विधानमंडल दल की सचेतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह सदर विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर में रहती हैं। इनके तीन पुत्र विकास पासवान, शैलेंद्र पासवान, विवेक पासवान है। इनमें विकास पासवान हसवा ब्लाॅक प्रमुख हैं। शैलेंद्र मां फूलमती इंटर कॉलेज का संचालन करते हैं। विवेक अधिवक्ता हैं।


मार्ग जाम में खाई थी लाठी
वर्ष 2012 में खागा क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर उन्होंने आंदोलन किया और मार्ग जाम किया था। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में उनके सिर पर चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वर्ष 2007 में भाजपा जिलाध्यक्ष रहते उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में पुतला दहन भी किया था। इससे राजनीतिक हलचल तेज हुई थी।



कृष्णा पासवान का राजनीतिक सफर
- 1995 में मंडल अध्यक्ष।

- 1995 में खेसहन से जिला पंचायत सदस्य।
- 2000 में गाजीपुर से जिला पंचायत सदस्य।

- 2002 किशनपुर विधायक।
- 2007 में भाजपा जिलाध्यक्ष।

- 2009 में क्षेत्रीय अध्यक्ष।
- 2012 से लगातार खागा विधायक।

- 2023 में विधानमंडल दल की सचेतक।
- 2025 में महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति।

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

फोटो-25-मंत्री की शपथ लेती खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed