{"_id":"5ee27a4f8ebc3e42b4102c1d","slug":"korana-fatehpur-news-knp5650374145","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देश में नौकरी करने गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ी देश में नौकरी करने गए युवक की मौत
विज्ञापन
प्रेमनगर(फतेहपुर)। सऊदी अरब नौकरी करने गए युवक की कोरोना संक्रमण से वहां मौत हो गई। उसकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बा निवासी स्वर्गीय राजाराम सिंह का बेटा कल्यान सिंह (35) 28 नवंबर को सऊदी अरब गया था। वह प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था।
अस्वस्थ होने के कारण उसे वहां एक अस्पताल में बीस मई को भर्ती कराया गया। एक महीने से कल्यान का फोन न आने पर परिजनों को शक हुआ। बुधवार को फोन न मिलने पर वहां रह रहे कस्बे के एक अन्य युवक को बताया गया।
वह युवक कंपनी में गया तो उसे कोरोना कल्यान सिंह की ंमौत की जानकारी हुई। उसने परिवार को अवगत कराया। मौत की खबर सुनकर मां गीता व पत्नी कुमकुम, बेटे अभय प्रताप (10) व निर्भय प्रताप (7) का रो-रोकर बुरा हाल है।