फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Knife attack on e-rickshaw driver

Fatehpur News: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला

Thu, 30 Jan 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on e-rickshaw driver
बिंदकी। ई-रिक्शा चालक किशोर पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों को देखकर हमलावर भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर मोहल्ला निवासी शफीक ई रिक्शा चालक है। उसकी बुधवार को तबीयत खराब थी। पिता की दवा लेने बेटा जाहिद (17) ई-रिक्शा से गांधी चौराहा पहुंचा था। चौराहे पर खड़े दो युवकों ने किशोर से तेंदुली गांव से भूसा का भाड़ा लाने की बात कहकर साथ ले गए। कांशीराम कालोनी के पास दोनों ने शराब पी। ई-रिक्शा से दोनों तेंदुली गांव पहुंचे। रास्ते में गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशोर पर चाकू से हमला किया। उसके गले व चेहरे पर गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास खेत पर काम कर रहे लोग पहुंचे। भीड़ देखकर हमलावर भाग निकले। किशोर को लहूलुहान देखकर ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की खोज की जा रही है। गाली-गलौज पर प्रथम दृष्टयता विवाद हुआ है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed