{"_id":"60943a328ebc3e80d06c459a","slug":"kisano-ko-tocan-ka-intzaar-fatehpur-news-knp627104899","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेचने के लिए टोकन को किसान लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेचने के लिए टोकन को किसान लगा रहे चक्कर
विज्ञापन
खागा। सरकारी खरीद केंद्र में गेहूं बेचने के लिए सैकड़ों किसान लेखपालों के रिपोर्ट लगवाने के लिए भटक रहे हैं। परेशान किसानों ने तहसील प्रशासन से टोकन दिलवाने की मांग की है। क्षेत्र में लगभग 235 किसानों के टोकन लंबित हैं।
किसानों ने 15-20 दिन पहले टोकन के लिए ऑनलाइन करा दिया था। लेखपालों की रिपोर्ट न लगने से टोकन नही मिल रहे हैं। बगैर टोकन के गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। करीब 235 किसानों के टोकन लंबित है। लेखपाल की तलाश में तहसील पहुंची पुरइन की महिला किसान राजकली, मांझखोर के मेवालाल, पुरइन के भगवंतराय, इसहाकपुर के कालीचरण, छीमी के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक पखवारे पहले ऑनलाइन कराया था, अभी तक लेखपाल ने रिपोर्ट नहीं लगाई है। तहसील आते हैं, लेकिन लेखपाल नहीं मिलते हैं।
तहसीलदार गणेश प्रसाद ने बताया कि अभी तक लेखपाल पंचायत चुनाव में लगे थे, जिसकी वजह से रिपोर्ट नहीं लग पाई है। सभी लेखपालों को रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित आवेदनों पर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट लगाने को कहा गया है।