{"_id":"67212a167afd62ceec04b513","slug":"kisan-mazdoor-morcha-staged-protest-regarding-demands-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-123616-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने दिया धरना
विज्ञापन
बिंदकी। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को किसान मजदूर मोर्चा ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मांगों को पूरा कराया जाने के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
तहसील परिसर में मंगलवार को किसान मजदूर मोर्चा का धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरने में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने बताया कि किसानों के हित के लिए मजदूर आयोग का गठन, संवैधानिक दर्जा, गांव की महिलाओं को पशुपालन करने पर महिला सम्मान निधि, वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन की धनराशि बढ़ाने की मांग की गई। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के प्रदेश सचिव महावीर गौतम, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, तहसील अध्यक्ष नीरज पटेल, तहसील सचिव रमेश, जय बहादुर पटेल, राजू विश्वकर्मा, कलावती, इंद्रपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।